PM Awas Yojana Beneficiary Search 2025 : लाभार्थी सूची में नाम कैसे खोजें

PM Awas Yojana Beneficiary Search : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) को वर्ष 2015 में इंदिरा आवास योजना (IAY) की जगह शुरू किया गया था। पिछली योजना में पाई गई कई खामियों को दूर कर इसे अधिक पारदर्शी और प्रभावशाली बनाया गया। यह योजना शुरू होने के बाद से लगातार सक्रिय है और अब तक लाखों गरीब और बेघर परिवारों को इसका लाभ मिल चुका है। इस योजना के अंतर्गत केवल वही लोग पात्र होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके पास खुद का मकान नहीं है। यदि आपने इस योजना के तहत आवेदन किया है, तो आप PM Awas Yojana Beneficiary Search के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको PM Awas Yojana Beneficiary Search की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। यह जानकारी उन सभी नागरिकों के लिए बेहद जरूरी है, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत आवेदन किया है और अब यह जानना चाहते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं। अगर आप भी PM Awas Yojana के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं और अपने आवेदन की स्थिति जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी है। PM Awas Yojana Beneficiary Search से जुड़ी पूरी जानकारी पाने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

विवरणजानकारी
योजना का नामप्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
शुरुआत का वर्ष2015
किसके लिए हैगरीब, बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार
मुख्य उद्देश्यसभी को पक्का आवास उपलब्ध कराना
प्रमुख पोर्टलpmaymis.gov.in (शहरी), pmayg.nic.in (ग्रामीण)
लाभार्थी सूची देखने का तरीकाऑनलाइन Beneficiary Search
PMAY के प्रकारशहरी (Urban) और ग्रामीण (Gramin)
लाभार्थी सूची वर्ष2025

PM Awas Yojana (Urban) 2025: लाभार्थी सूची में नाम कैसे खोजें – पूरी प्रक्रिया

PM Awas Yojana (PMAY) Beneficiary की जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थी विवरण जानने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट – https://pmaymis.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट ओपन होते ही आपके सामने PM Awas Yojana (Urban) पोर्टल का होमपेज दिखाई देगा।
PM Awas Yojana Beneficiary Search 2025 portal homepage showing how to search beneficiary wise funds released under Pradhan Mantri Awas Yojana - Urban"
PM Awas Yojana Beneficiary Search
  • होमपेज पर आपको “Search Beneficiary” का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसमें से आपको Beneficiary Wise Funds Released विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज आपके सामने ओपन हो जाएगा
PM Awas Yojana Beneficiary Search
  • अब यहां पर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर भेजा गया OTP दर्ज करें
  • OTP वेरीफाई होने के बाद आप अपने फंड रिलीज की स्थिति और लाभार्थी से संबंधित जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

PM Awas Yojana Beneficiary Search : लाभार्थी विवरण खोजने की प्रक्रिया

यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के आवेदक हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट खुलते ही आपके सामने योजना का होमपेज दिखाई देगा।
  • अब ऊपर दिए गए मेनू सेक्शन में से “Stakeholders” विकल्प पर क्लिक करें।
PM Awas Yojana Beneficiary Search
  • अब ड्रॉपडाउन मेनू में से “PMAYG/IAY Beneficiary” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (यदि उपलब्ध है) दर्ज करना होगा।
  • फिर नीचे दिए गए “Submit” बटन पर क्लिक करें।
PM Awas Yojana Beneficiary Search

सर्च करने के बाद आपको लाभार्थी की जानकारी दिखाई देगी, जिसमें निम्न विवरण शामिल होंगे:

  • लाभार्थी का पूरा नाम
  • योजना के अंतर्गत आवंटित मकान से जुड़ी जानकारी
  • PMAY आईडी (PMAY ID)
  • योजना के तहत मिली कुल वित्तीय सहायता की विवरण

यदि आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ज्ञात नहीं है, तो आप उसी पेज के दाहिनी ओर ऊपर दिए गए “Advanced Search विकल्प पर क्लिक करें।

इसके बाद नए पेज पर राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत जैसी बेसिक जानकारी दर्ज करके आप लाभार्थी को आसानी से खोज सकते हैं।